1 लाख लोगों की मौजूदगी में 256 जोड़े बने हमराह, ली बेटी बचाने की शपथ

1 लाख लोगों की मौजूदगी में 256 जोड़े बने हमराह, ली बेटी बचाने की शपथ

1 लाख लोगों की मौजूदगी में 256 जोड़े बने हमराह, ली बेटी बचाने की शपथ

दशहरा मैदान में पंचायत अंसारियान समिति की ओर से रविवार को इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में 256 जोड़े हमराह बने। शहरकाजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में यहां 64 मौलवियों ने निकाह करवाया। इसमें 30 अनाथ और 70 बेवाओं की बेटियां भी शामिल रहीं। व्यवस्थाएं पांच हजार वॉलेंयटर्स ने संभाली।
 
 
51 हजार 786 रुपए की मेहर बांधी
 
आयोजकों का दावा है कि एक लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की। यहां 400 नल लगाकर पेयजल की व्यवस्था की गई। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे भोजन की व्यवस्था रही। डिस्पोजल का इसमें इस्तेमाल नहीं किया गया। सुबह 9 बजे से निकाह शुरू हुई। समिति की ओर से 51 हजार 786 रुपए की मेहर बांधी। दुल्हनों ने निकाहनामा पर हस्ताक्षर कर रस्म पूरी की। इसके बाद विदाई की गई। बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई।
 
 
फिजूलखर्ची रोकने का अच्छा प्रयास
 
निजी टूर-ट्रेवल्स कंपनी की ओर से उमरा के लिए शहरकाजी अनवार अहमद ने लक्की ड्रा निकाला। जोड़ा नंबर 198 में विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद शहीद और उनकी पत्नी सेहरा परवीन का चयन किया गया। दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी कर इन्हें उमरा के लिए भिजवाया जाएगा। शहरकाजी अनवार अहमद ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए इज्तेमाई निकाह को अच्छा प्रयास बताया। पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग मैंबर डॉ. शकील उज्जमा ने कहा कि खर्चीले सिस्टम को तोड़ने के लिए सराहनीय मुहिम है।
 
कौन-कौन रहे मौजूद
 
एआईसीसी सचिव मिर्जा इरशाद बेग, ऑल इंडिया सीरत कमेटी के फैसल नसीम, सांसद ओम बिरला, विधायक प्रहलाद गुंजल, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन हबीब खान गौरान, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल,पंकज मेहता,कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh