लाडपुरा में फॉरेस्ट विभाग ने की कार्रवाई, 15 अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लाडपुरा में फॉरेस्ट विभाग ने की कार्रवाई, 15 अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लाडपुरा में फॉरेस्ट विभाग ने की कार्रवाई, 15 अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

शहर के आसपास की वन भूमि पर हो रहे अवैध खनन की कार्रवाई को लेकर अब वन विभाग गंभीर हुआ है। विभाग ने शहर के लाडपुरा रेंज में पिछले आठ दिनों में से लगातार हो रही कार्रवाई में अब तक 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इन जब्त वाहनों को नयापुरा स्थित वन विभाग के कार्यालय में फॉरेस्ट एक्ट में मामला दर्ज कर लिया हैं।
मिल रही हैं अवैध खनन की शिकायतें
मामले की गंभीरता को देखते हुए इन वाहनों को राजकीय संपत्ति घोषित की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार शहरी सीमा में वन भूमि पर लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए जिले में 50 जनों की टीम गठित कर दी है। जो रेगुलर गश्त कर रही है। यह पहला मौका है जिसमें टीम रात्रि को भी कार्रवाई करेंगी। टीम रात्रि को भी ग्रुप में अवैध खनन वाले एरिया में कार्रवाई करेंगी।
30 जून तक चलेगा अभियान
अधिकारियों ने बताया कि 30 जून तक अवैध खनन रोकने के लिए 30 जून तक अभियान चलेगा। इसके लिए सुल्तानपुर, कनवास, मंडाना, एरिया से कुल आठ वाहन कार्रवाई के लिए मंगवाए हैं। इसमें रेंजर से लेकर वर्कचार्ज कर्मचारी शामिल है।
इन एरिया में रहेगा फोकस
अधिकारियों ने बताया कि लाडपुरा रेंज के शहरी इलाके में डाढ़ देवी, बरड़ा बस्ती, भामाशाहमंडी वाला एरिया, डायवर्जन वाला एरिया, क्रेशर बस्ती एरिया मुख्य फोकस रहेगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh