शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी 1095 छात्रों को अब 27 जनवरी को लैपटॉप मिलेंगे। विज्ञान नगर गायत्री शक्ति पीठ परिसर में सुबह 11 बजे वितरण होगा। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी माध्यमिक नरेंद्र कुमार गहलोत ने बताया कि पिछले दो सत्रों में चयनित स्टूडेंट्स को ये लैपटॉप मिलेंगे।
कक्षा 8,10 और 12 वीं के स्टूडेंट्स को इन्हें दिया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची विभाग की वेबसाइट ictdeo.gothania.com पर जारी हो गई है। समारोह में संबंधित छात्र-छात्राओं को आईडी सहित अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai