24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर सकल जैन समाज की ओर से मंगलवार को रामपुरा से दशहरा मैदान तक मुनि विश्रांत सागर, गणिनी आर्यिका संगममति माताजी के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। विधायक प्रहलाद गुंजल ने जियो और जीने दो संदेश के साथ आकाश में गुब्बारे छोड़ते हुए शोभायात्रा को रवाना किया।
ड्राेन से पुष्प वर्षा की गई
रामपुरा हिन्दू धर्मशाला से भगवान महावीर के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा सब्जीमंडी टिपटा, कैथूनीपोल, गढ़ पैलेस होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इसमें हाथी, ऊंट गाड़ी, बैंड-डीजे, बग्घी के अलावा टोंक, बूंदी और रिद्धि-सिद्धि नगर से आए जयघोष शामिल रहे। दशहरा मैदान में ड्राेन से पुष्प वर्षा की गई। यहां श्रीजी का अभिषेक हुआ और महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित किए। यहां एमबीएस अस्पताल में मरीजों के लिए ऑटोमैटिक रोटी मशीन लगाने की घोषणा हुई। जो एक सप्ताह में वहां लगवा दी जाएगी। इसके अलावा मंच से समाज की दो विधवाओं को पेंशन देकर पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं, दो जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 20-20 हजार रुपए की छात्रवृत्ति सौंपी गई।
कौन-कौन थे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला, विधायक प्रहलाद गुंजल, संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन, यूआईटी पूर्व चेयरमैन रविंद्र त्यागी सहित अन्य बतौर अतिथि मौजूद रहे। यहां सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, महामंत्री विनोद जैन, उपाध्यक्ष जेके जैन, दादाबाड़ी जैन समाज के प्रकाशचंद जैन बज, राकेश जैन चपल मन सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष नरेश पांडया, सचिव संजय जैन, जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव महावीर जैन, नरेश जैन बेद आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों को लगाए कृत्रिम अंग
दिगंबर जैन सोश्यल ग्रुप अनुभव अध्यक्ष वीसी जैन ने बताया कि यहां कैंप में हाड़ाैती सहित यूपी के 108 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर्स और बैसाखी दी गई। यहां हेल्थ चेकअप कैंप और नेत्रदान संकल्प शिविर लगाया गया।
सफाई के लिए उपकरण दिए
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जयंती पर जैन समाज के अभिनंदन ग्रुप की ओर से रामपुरा, गुलाबबाड़ी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए सफाई उपकरण भेंट किए गए। वरिष्ठ पार्षद ब्रजेश शर्मा नीटू ने बताया कि ग्रुप ने विधायक प्रहलाद गुंजल को लोहे के हाथ ठेले, तगारी, फावड़े सहित अन्य आयटम निगम सफाई समिति द्वितीय अध्यक्ष इंदर कुमार जैन को भेंट किए।
झांकियों से दिया संदेश : शोभायात्रा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पॉलीथिन हटाओ-गाय बचाओ, एक घाट पर शेर और गाय पानी पीते हुए, आतंकवाद सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर झांकिया निकाली गई। इनमें माध्यम से समाज के लोगों ने शहरवासियों को जागरुकता का संदेश दिया
महावीर की शान कम न होने दें
प्रवचन में मुनि विश्रांत सागर महाराज ने कहा कि हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को अंगीकार करना होगा। भले ही जीवन में कितनी विपत्तियां आए। भगवान महावीर की शान में कभी कमी न होने दें। उनके अहिंसा और जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अमल करें। उन्होंने कहा कि पानी से शरीर की प्यास बुझती है और जिनवाणी से आत्मा की। इसलिए सभी को जिनवाणी श्रवण करना चाहिए। यहां मुनि विश्रांत सागर, क्षुल्लक विश्वोत्तम सागर और आर्यिका संगममति माताजी का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai