निगम ने किया दावा, 4 दिन में शुरू होगा यहां पार्किंग बनाने का काम

निगम ने किया दावा, 4 दिन में शुरू होगा यहां पार्किंग बनाने का काम

निगम ने किया दावा, 4 दिन में शुरू होगा यहां पार्किंग बनाने का काम

नगर निगम ने दावा किया है कि 4 प्रमुख बाजारों गुमानपुरा, कोटड़ी रोड, सब्जीमंडी और रामपुरा मेडिकल मार्केट में पार्किंग का काम 4 दिन में शुरू कर देंगे। मंगलवार को व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ महापौर, आयुक्त और अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह दावा किया गया। हालांकि पहले भी ऐसा ही दावा किया गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका।
भास्कर ने चलाया था अभियान
पार्किंग जैसी शहर की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए भास्कर ने मई-2015 में अभियान चलाया था। व्यापार महासंघ व शहर के व्यापार संघ इसके लिए आगे आए थे और निगम से जगह मांगी थी। जिस पर वे खुद के खर्च पर जनता को निशुल्क पार्किंग बनानेे को तैयार थे। निगम व व्यापार संघों ने दिसंबर में 18 बाजारों में जगह भी चिन्हित कर ली थी और तत्काल कार्रवाई शुरू करने की बात कही थी। हालांकि केवल छावनी फ्लाईओवर के नीचे ही पार्किंग बन सकी।
किनके बीच हुई बातचीत
सोमवार को हुई बैठक में महापौर महेश विजय, आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते, राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी, हरमिंदर काका आदि के बीच वार्ता हुई। जिसमें तय हुआ कि एक साथ 18 स्थानों पर पार्किंग बनाने का काम शुरू नहीं किया जा सकता है। इसलिए पहले 4 प्रमुख बाजारों में पार्किंग बनाई जाएगी।
नाले साफ करने में मांगी महासंघ की मदद
बैठक में आयुक्त नकाते ने व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन से कहा कि बारिश से पहले नाले साफ करने हैं, लेकिन अधिकांश नालों पर व्यापारियों ने रैंप या फुटपाथ बना रखे हैं। उन्हें तोड़े बिना नाले साफ नहीं हो सकते। निगम तोड़ता है तो व्यापारी विरोध में आ जाते हैं। इसलिए वे व्यापारियों को समझाएं कि अपने अतिक्रमण हटा लें ताकि सफाई हो सके।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh