वहीं खड़ी है गुमटी, सुगम पर बोला झूठ- अतिक्रमण हटा दिया

वहीं खड़ी है गुमटी, सुगम पर बोला झूठ- अतिक्रमण हटा दिया

वहीं खड़ी है गुमटी, सुगम पर बोला झूठ- अतिक्रमण हटा दिया

 सरकारी विभागों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बना सुगम पोर्टल भी अब झूठ बोलने लगा है। ऐसे ही एक मामले में कैथूनीपोल क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाई गई गुमटी हटाने की अर्जी पर जब निगम ने ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने सुगम पोर्टल पर शिकायत की।
अगले ही दिन पोर्टल पर इस शिकायत के संदर्भ में जवाब डाला गया कि उस गुमटी को तो अतिक्रमण निरोधी अभियान के दौरान दिसंबर में ही हटा दिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर भास्कर रिपोर्टर ने सोमवार को मौके पर जाकर देखा तो गुमटी नहीं हटाई गई थी।
कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हट सकी अवैध गुमटी
कैथूनीपोल में कंकाली माता मंदिर के पास स्ट्रिप ऑफ लैंड का एक वाद लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने उस जमीन पर अतिक्रमण व बेचान न होने देने के लिए नगर निगम को पाबंद कर रखा है। इसके बावजूद वहां पर एक व्यक्ति ने गुमटी रख रखी है। इस गुमटी को हटवाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार निगम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में गए तो कोर्ट ने निगम को उक्त गुमटी हटाने के आदेश दिए। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब 24 दिसंबर को उन्होंने सुगम पोर्टल राजस्थान संपर्क पर शिकायत दर्ज करवाई। 25 दिसंबर को इसका जवाब आया कि - दिसंबर में अभियान के दौरान शिकायत में उल्लिखित सभी अतिक्रमणों को हटा दिया गया है। पुन: अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में सूचित करें।
महापौर महेश विजय ने बताया कि अतिक्रमण हटाए बिना यदि इस तरह का जवाब दिया गया है तो अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। मौके पर टीम भेजकर स्थिति दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, लोग शिकायत करते थक गए, एक अतिक्रमण तक नहीं हटवा सके मेयर
महावीर नगर थर्ड के सेक्टर 1 में एक मेस द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और गंदगी से पूरी कॉॅलोनी के लोग परेशान हो रहे हैं। महापौर का वार्ड होने के कारण वहां के लोग कई बार उनसे शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महावीर नगर सेक्टर 1 में रहने वाले योगेश बोहरा, शशि दवे, ओमप्रकाश नंदवाना, अखिलानंद बोहरा सहित कॉॅलोनी के कई लोगों ने इस अतिक्रमण को हटाने के लिए हस्ताक्षर करके महापौर को दिया। लोगों का कहना है कि सड़क पर भट्टियां लगी हुई हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
सारे बर्तन बाहर धोए जाते हैं जिससे नालियां चोक हो रही हैं। लोगों ने पहले तो मेस संचालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। फिर निगम में शिकायत की तो वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बारे में महापौर महेश विजय से बात की तो उनका कहना था कि अतिक्रमण निरोधी शाखा से कहा था। उसके बाद मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई। मंगलवार को ही इस संबंध में कार्रवाई करवाई जाएगी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh