नया नोहरा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। दो लुटेरों ने सोने के टॉप्स लूटने के लिए बुजुर्ग महिला से पहले मारपीट की और फिर टॉप्स लूट ले गए। लूट के दौरान वृद्धा का कान कट गया। उसके चेहरे पर भी चोट आई है। वृद्धा सुनसान इलाके में लकड़ियां बीनने गई थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसआई रामकिशन ने बताया कि नया नोहरा निवासी पार्वती बाई (60) पत्नी धन्नालाल बुधवार को सुनसान इलाके में लकड़ियां बिन रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार लुटेरे उधर आए और वृद्धा से मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद बदमाश वृद्धा के दोनों कान काटकर टॉप्स लूटकर ले गए। मारपीट व लूटपाट में महिला के चेहरा लहुलुहान हो गया। उसके कानों, चेहरे पर काफी चोटें आई हैं।
किसी ने नहीं सुनी चीखें
वृद्धा ने बचने के लिए दोनों से बहुत देर तक काफी संघर्ष किया। वो काफी देर तक चिल्लाई, लेकिन सुनसान होने से किसी भी व्यक्ति ने उसकी आवाज नहीं सुनी। घटना के बाद वृद्धा घर पहुंची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai