कमरों व रसोई में गंदगी और इधर-उधर फैला हुआ कचरा। नांता रोड स्थित नारी निकेतन में अव्यवस्था देख सोमवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा भड़क गईं। बच्चों के बिस्तरों से लेकर खाने में कमियां नजर आईं तो शर्मा ने अधिकारियों से कहा- सरकार आपको हर सुविधाएं दे रही है फिर भी आप बच्चों के खाने-पीने में क्यों कमी रखते हैं?
रसोई घर में जो दाल पक रही है, उसमें दाल कम पानी ज्यादा नजर आ रहा है। जिस कमरे में नजर डालों वहां गंदगी का ढेर जमा है, जब सरकारी भवनों में ऐसी गंदगी रहेगी तो हम आम जनता को क्या शिक्षा देंगे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए अधीक्षक व कर्मचारियों को नारीशाला में रहने वाली बालिकाओं व महिलाओं का हर स्तर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बालिकाएं बोलीं- हमें यहां बिल्कुल अच्छा नहीं लगता
शर्मा ने बालिकाओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा- हमें यहां बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। समय पर खाना नहीं मिलता, जो मिलता है वो पूरा और अच्छा भी नहीं होता। बच्चियों से बातचीत के बाद शर्मा नारी निकेतन में होने वाली काउंसलिंग से असंतुष्ट नजर आईं। इस मौके पर प्रेमलता अरोड़ा, अंशुल मेहंदीरता और संगीता माहेश्वरी मौजूद रहीं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai