न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सोमवार सुबह संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य स्टाफ ने कामकाज का बहिष्कार कर दिया। एक संविदा कर्मी के साथ कथित तौर पर ओपीडी इंचार्ज द्वारा अभद्रता का आरोप लगाते हुए सभी संविदा कर्मचारी काम छोड़ बाहर आ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
अचानक कंप्यूटर ऑपरेटरों के काम बंद करने से रजिस्ट्रेशन काउंटर ठप हो गए। पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े लोगों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। सोमवार था, ऐसे में भीड़ भी अन्य दिनों से दोगुनी थी। हालांकि कुछ देर में ही अस्पताल प्रशासन ने काउंटरों पर दूसरे कर्मचारी लगाकर काम शुरू कर दिया। सूचना पर महावीर नगर थानाधिकारी कालूराम भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए और संविदाकर्मियों की समझाइश की।
पहले तो अभद्रता की और बाद में हड़ताल शुरू कर दी: सुशील
हटा दिया गया था, वह अपना हटाने का आदेश लेने काउंटर पर गया तो वहां मौजूद ओपीडी इंचार्ज हरिचरण सोनी ने गाली-गलौच की और कॉलर पकड़ बाहर निकाल दिया। इसी से सभी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और वे काम छोड़ बाहर आ गए। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि दो कंप्यूटर ऑपरेटरों राहुल मीणा व विपिन की लगातार शिकायत मिल रही थी।
आमजन के अलावा डॉक्टर और नर्सिंग अधीक्षक से भी इन्होंने अभद्रता की। संवेदक फर्म को कहा था कि दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटा दें। हटाने के बाद भी ये रोजाना अस्पताल आ रहे थे, जो गलत था। इसलिए, इन्हें काउंटर से जाने को कहा था, लेकिन इन्होंने बात मानने के बजाय ओपीडी इंचार्ज से अभद्रता की। फिर उल्टा हड़ताल शुरू कर दी। यहां यह सब नहीं चलेगा।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai