आरकेपुरम स्थित बालाजी धाम में चल रही श्रीराम कथा में आने वाले भक्तों के जूते-चप्पल की सेवा के लिए भी तीन काउंटर लगाए गए हैं। न्यू कोटा सिटी प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य खुद भक्तों के जूते-चप्पलों की पॉलिश करते हैं।
इसके लिए 6 मोचियों की भी व्यवस्था की गई है। ये भक्तों की फटी चप्पलें और जूतों की रिपेयरिंग भी कर रहे हैं। 23 फरवरी को यहां होने वाले भंडारा डिस्पोजल फ्री होगा। भंडारे में भक्तों को स्टील की थाली-कटोरी में प्रसादी मिलेगी।
अश्वमेध यज्ञ में श्रीकृष्ण ने की थी चरण पादुका की सेवा, इसलिए लिया ऐसा संकल्प
एसोसिएशन के दिलीप सिंह चौहान का दावा है कि अब तक 10 हजार जूते-चप्पलाें की रिपेयर और 15 हजार जोड़ी की पॉलिश हो चुकी है। चौहान ने बताया कि युधिष्ठिर द्वारा करवाए अश्वमेध यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण ने चरण पादुका और जूठी पत्तल उठाने की सेवा ली थी। इस प्रसंग का विचार कर एसोसिएशन ने जिम्मा लिया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai