दहेज लोभियों के लिए फतेहपुर की भारती उर्फ पिंकी की हिम्मत बड़ी सबक है। दरअसल उसने फेरे से चार दिन पहले इसलिए शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि होने वाला दूल्हा दहेज में कार के लिए उसके परिवार पर दबाव बना रहा था। उसने सदर थाने में लड़के और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।
15 फरवरी को हुई थी सगाई
फतेहपुर निवासी भारती उर्फ पिंकी यादव(24) की शादी कोटा जिले के कनवास निवासी शंभुदयाल यादव के साथ 22 फरवरी को कनवास में होनी तय थी। वह बीएड है और उसके पिता बारां में सरकारी शिक्षक हैं। कनवास में 15 फरवरी को सगाई व लग्न का कार्यक्रम हुआ था। लड़की वालों ने हैसियत के अनुसार सारी डिमांड पूरी की थी। बाइक भी दी थी। शंभुदयाल ने 16 फरवरी को फोन कर युवती के पिता को कनवास बुलाया।
कहा- बाइक नहीं कार चाहिए
यहां शंभुदयाल, उसके पिता प्रहलाद कुमार, मां लक्ष्मीबाई, नाना कन्हैयालाल, मौसी पदमाबाई आदि ने युवती के पिता को खरी-खोटी सुनाई। वहां शंभुदयाल ने कहा कि उसके पास पहले से दो बाइकें हैं। माता-पिता ने काफी खर्चा कर उसे पढ़ाया है। उसने कहा कि शादी में कार चाहिए, बाइक वापस ले जाओ। युवती के पिता ने कार देने की हैसियत नहीं होने की बात कही।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai