आम जनता को जाम में नहीं फंसना पड़े और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे, इसके लिए जयपुर, उदयपुर और जोधपुर पुलिस सोशल साइट फेसबुक पर ट्रैफिक अलर्ट जारी कर रही है। जहां जाम लगने की आशंका हो उस स्थान का मैप बनाकर जनता को वैकल्पिक रास्ता बताती है।
सुविधाएं देने में काफी पीछे
वहीं, कोटा पुलिस सोशल साइट पर जनता को सुविधाएं देने में काफी पीछे है। कोटा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जनता से जुड़ने के लिए फेसबुक पर अपना कोई पेज तक नहीं बना रखा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर पुलिस फेसबुक पर ट्रैफिक संबंधित सारी जानकारियां हर रोज फेसबुक पर अपडेट करती है।
दुर्घटना के वीडियो, फोटो भी डाउनलोड किए जाते हैं
जिसमें जाम लगने की संभावना वाले रास्ते को डिजाइन करके रोड मैप से समझाते हैं। जिससे लोगों को सीधे मोबाइल पर ट्रैफिक के बारे में जानकारियां मिल जाती है। वहीं, सड़क हादसों के प्रति जागरूकता के लिए फेसबुक पर दुर्घटना के वीडियो, फोटो भी डाउनलोड किए जाते हैं।
रेस्पेक्ट वुमेन की पहल, हो गई बंद
तत्कालीन डीएसपी ठाकुर चंद्रशील ने 2011 में रेस्पेक्ट वुमेन नामक अभियान चलाया था। जिसमें रोड शो, मशाल जुलूस, सेमिनार जैसे कई कार्यक्रम करके लोगों को फेसबुक पर बने पेज से जोड़ा था। महिलाएं व युवतियां कोई घटना होने पर सीधे पुलिस से संपर्क करती थीं। लेकिन, डीएसपी के जाने के बाद इस ओर आज तक किसी पुलिस अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
शुरू होगी ऐसी पहल
जयपुर, उदयपुर ट्रैफिक पुलिस अच्छा काम कर रही है, हम भी फेसबुक पर कोटा पुलिस का ऐसा पेज बनाएंगे। जिससे लोगों को ट्रैफिक अलर्ट के बारे में जानकारियां मिल सके। इससे हमें भी लोगों की तरफ से जानकारियां मिल सकेंगी।
हजारों लोग जुड़े है पेजों पर
जयपुर, उदयपुर और जोधपुर ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर हजारों लोग जुड़ चुके है। जयपुर पुलिस से 11 हजार 429, उदयपुर पुलिस से 1 हजार 204, जोधपुर पुलिस से 1 हजार 412 लोग जुड़ चुके है। वहीं, कोटा में 2011 में बने रेस्पेक्ट वूमन पेज से उस समय 825 लोग जुड़े थे।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai