कान्हा संग होरी खेले ब्रज की गोरी गीत पर थिरकीं महिलाएं, कई को मिला पुरस्कार

कान्हा संग होरी खेले ब्रज की गोरी गीत पर थिरकीं महिलाएं, कई को मिला पुरस्कार

कान्हा संग होरी खेले ब्रज की गोरी गीत पर थिरकीं महिलाएं, कई को मिला पुरस्कार

रंग-बिरंगे परिधानों और होली के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं। कान्हा-राधा स्वरूप बनाकर होली की ठिठोली के बीच सुनाई देते हंसी के फव्वारे। यह सब कुछ नजारा अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की ओर से बुधवार को बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय मांगलिक भवन में हुए आयो फाग रंगीलो कार्यक्रम में रहा।
होली की झांकियां सजाई

यहां कान्हा संग होरी-खेले ब्रज की गौरी प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने होली की झांकियां सजाई। इसमें पुखराज प्रथम और दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। होली विशेष प्रतियोगिता में अजब-गजब स्वांग बनाए गए। इसमें कोई महिला अर्द्ध नारीश्वर बनकर आई तो कोई किन्नर ओर कोई कृष्ण-राधा का स्वांग रचा कर आईं।
दर्शकों ने जमकर उठाए लुत्फ
इनकी भाव-भंगिमाओं को देख दर्शक यहां हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए। इसमें सुनीता विजयवर्गीय प्रथम और दूसरे स्थान पर श्वेता विजयवर्गीय रहीं। संगठन अध्यक्ष चंचल विजयवर्गीय ने बताया कि अंत में यहां भजनोत्सव एवं महारास हुआ। संचालन संगीता विजय ने किया। कार्यक्रम में दर्शना गांधी, प्रभा विजयवर्गीय, हेमा विजयवर्गीय सहित अन्य मौजूद रहीं।
संभागभर से आईं महिलाएं
महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम आयो फाग रंगीलो कार्यक्रम में बूंदी, बारां और झालावाड़ की टीमों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh