एमबीएस अस्पताल में संविदाकर्मियों के मानदेय का मामला हल नहीं हो रहा। दो माह से मानदेय नहीं मिलने से खफा संविदाकर्मियों ने शुक्रवार को एक बार फिर हड़ताल कर दी। इससे पहले बीते एक माह में संविदाकर्मी दो बार काम का बहिष्कार कर चुके हैं।
आउटडोर का काम प्रभावित
सुबह हड़ताल करने के साथ ही आउटडोर का काम प्रभावित हो गया। संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर छोड़ दिए और अन्य विभागों में भी संविदा पर कार्यरत कर्मचारी बाहर आ गए। ओपीडी में कुछ ही देर में अफरा-तफरी मच गई।
पर्ची कटवाना शुरू कराया
हालांकि सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने स्थायी कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर बैठाकर पर्ची कटवाना शुरू कराया। संविदाकर्मियों का कहना है कि पिछली बार की गई हड़ताल में अस्पताल प्रशासन ने 7 मार्च तक मानदेय देने का वादा किया था। लेकिन, हमने 10 मार्च तक का समय दिया और जब इस दिन तक भी मानदेय नहीं मिला तो शुक्रवार को हड़ताल करनी पड़ी।
संवेदक ने बिल पेश कर दिए
अस्पताल प्रशासन से शुक्रवार को हुई वार्ता में पता चला कि संवेदक ने बिल पेश कर दिए, लेकिन लेखा शाखा ने कुछ आपत्तियां बताई हैं। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि जैसे ही संवेदक इन आपत्तियों को दूर कर देगा, तत्काल मानदेय जमा करा दिया जाएगा। हालांकि करीब डेढ़ घंटे हड़ताल पर रहने के बाद अस्पताल प्रशासन की समझाइश पर सभी संविदाकर्मी काम पर लौट गए।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai