वेबसाइट लॉन्च हुई, विवाह योग्य वर-वधुओं की मिलेगी पूरी डिटेल

वेबसाइट लॉन्च हुई, विवाह योग्य वर-वधुओं की मिलेगी पूरी डिटेल

वेबसाइट लॉन्च हुई, विवाह योग्य वर-वधुओं की मिलेगी पूरी डिटेल

श्री आदि गौड़ ब्राह्मण की ओर से छावनी स्थित आशीर्वाद कम्यूनिटी हाल में समाज का पहला युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें हाड़ौती सहित मप्र और यूपी से समाजबंधु पहुंचे। यहां 70 युवतियां और 130 युवाओं ने बारी-बारी से मंच पर परिचय दिया।
वेबसाइट का शुभारंभ
समारोह में महापौर महेश विजय ने समाज की वेबसाइटwww.shreeaadigarubrahminsamaj.org का शुभारंभ किया। इसमें समाज की वैवाहिक युवक-युवतियों की डिटेल के अलावा समाज के परिवारों की जानकारी मिल सकेगी। यहां समाज की त्रैमासिक पत्रिका का भी विमोचन हुआ।महापौर ने कहा कि आज के समय में युवक-युवतियों के विवाह के लिए परिचय सम्मेलन की महत्ती आवश्यकता है।
जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन
इससे समाज के लोगों को वर-वधु को तलाशने में दिक्कतें नहीं होती है। विधायक संदीप शर्मा ने समाज के छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध का आश्वासन दिया। महापौर ने पाटनपोल स्थित राधा विलास चारभुजा मंदिर में एक कमरे के निर्माण का आश्वासन दिया। इससे पहले चारभुजा मंदिर से भगवान का विमान लेकर समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक श्याम गौड़ ने बताया यहां बाहर से आने वाले समाज के लोगों के लिए भोजन, अावास की व्यवस्था की गई।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh