ज्यादती के आरोपी बाबा पर भड़की जनता, पुलिस ने बचाया

ज्यादती के आरोपी बाबा पर भड़की जनता, पुलिस ने बचाया

ज्यादती के आरोपी बाबा पर भड़की जनता, पुलिस ने बचाया

 सात साल की मासूम बालिका से ज्यादती के मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय ने मंगलवार को आरोपी बाबा प्रीतम राम को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने बाबा पर जमकर गुस्सा उतारा।
बाबा की हो सकती थी पिटाई
अगर पुलिस सतर्क नहीं होती तो बाबा के साथ मारपीट भी हो सकती थी। मंगलवार को पेशी के बाद आरोपी को जेल ले जाते समय भीड़ ने घेर लिया। गुस्साए लोग आरोपी को मारने लपके, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचा लिया। लोगों ने कड़ी सजा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को बचाते हुए वाहन की तरफ ले गई। वहां भी लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बाबा को पकड़ने के लिए जीप तक पहुंच गए।
पूरे साक्ष्य भी नहीं जुटाए पुलिस ने
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के लिए अदालत से अनुरोध किया। इधर, फरियादी के वकील दिनेश कुमार रावल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा और कहा कि एफआईआर में पीड़िता को अश्लील फिल्म मोबाइल में दिखाने की बात कही है किंतु वह मोबाइल पुलिस द्वारा जब्त नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने वकील से कहा कि एसपी को शिकायत करो। वहीं बचाव पक्ष के वकील जहीर अहमद ने कोर्ट में कहा कि केस झूठा है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh