झालावाड़ से CM हैं, इसलिए वहां Airport बन जाए, इससे बड़ी विडंबना नहीं: राजावत

झालावाड़ से CM हैं, इसलिए वहां Airport बन जाए, इससे बड़ी विडंबना नहीं: राजावत

झालावाड़ से CM हैं, इसलिए वहां Airport बन जाए, इससे बड़ी विडंबना नहीं: राजावत

कोटा की जगह झालावाड़ में नया एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव का भाजपा विधायक भवानीसिंह राजावत ने खुला विरोध किया है। गौरतलब है कि भास्कर ने 25 फरवरी को खुलासा किया था कि कोटा के रनवे के विस्तार में बाधाएं गिनाकर यहां नया एयरपोर्ट नहीं दिया जा रहा है।
भास्कर के प्रश्न पर राजावत का बयान
“इससे बड़ा कोई गलत निर्णय नहीं हो सकता। झालावाड़ में न ट्रैफिक मिलेगा, न झालावाड़ ऐसी डवलप सिटी है। केवल झालावाड़ से मुख्यमंत्री हैं, इसलिए झालावाड़ में एयरपोर्ट आ जाए, बड़ा एयरपोर्ट बन जाए, इससे बड़ी कोई विडंबना नहीं हो सकती। अब मुख्यमंत्री से कहेंगे कि कोटा का हक बनता है एयरपोर्ट का। आज राजस्थान में जयपुर और दो-तीन शहरों के बाद अगर कोई डिजर्व करता है तो कोटा करता है।

कोटा से पूरे हिन्दुस्तान के लिए ट्रैफिक मिलेगा। मुंबई के लिए, देहली के लिए और जयपुर के लिए भी और दूसरे सिटी के लिए भी। पूरे हिंदुस्तान से कोचिंग के दो लाख बच्चे हैं और सबसे बड़ा पावर हब है। इसके अलावा रावतभाटा का एटोमिक पावर का रावतभाटा नजदीक है। यहां व्यापक पैमाने पर बड़े प्रोजेक्ट आएं, इसलिए कोटा में ही एयरपोर्ट बनना चाहिए। यदि कोटा की जगह झालावाड़ में एयरपोर्ट बनेगा तो हम विरोध करेंगे।
कोटा में जनआंदोलन खड़ा हो जाएगा। कोटा का हक नहीं छीना जाना चाहिए। बहुत हक छीन लिए कोटा के, आईआईटी यहां से लेकर चले गए। पूरे उद्योग एक-एक करके बंद होते जा रहे हैं। इसलिए न तो कोटा का जनप्रतिनिधि चुप बैठेगा न यहां की जनता चुप बैठेगी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh